लखनऊ , 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में बस लेकर आया हुआ था।
पुलिस ने बताया कि जिले के दिघवट गांव में बारात लेकर आए रामगढ़ निवासी बस चालक मृत्युंजय पांडेय (45) की मंगलवार देर रात हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, चालक रात में बस को खड़ी करके उसकी छत पर सो रहा था। रात्रि में वह अचानक उठा और हाथ ऊपर कर रहा था कि उसका हाथ तार से स्पर्श कर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath