ऑरेंज रिन्यूएबल की पवन ऊर्जा क्षमता तीनगुना बढ़ी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑरेंज रिन्यूएबल पॉवर ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसकी 120 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना पूरी हो जाने के बाद उसकी पवन ऊर्जा क्षमता तीनगुना बढ़ गई है।

ऑरेंज रिन्यूएबल पॉवर सिंगापुर की कंपनी एटी होल्डिंग्स की कंपनी है। यह सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार करती है।

कंपनी ने कहा कि मध्य प्रदेश के ममथखेड़ा में 97.5 मेगावाट की और राजस्थान के दलोट और देवगढ़ में 22.5 मेगावाट की परियोजना पूरी की है और उसकी कुल पवन ऊर्जा क्षमता बढ़कर 179 मेगावाट हो गई है।

दिल्ली की कंपनी ने यहां अपने एक बयान में कहा, “इन परियोजनाओं को पूरी करने के बाद वह उन कुछ कंपनियों में शामिल हो गई है, जिसने अपनी विकास की हुई परियोजनाओं को पूरा कर लिया है।”

बयान के मुताबिक, कंपनी की 400 मेगावाट क्षमता की अन्य कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493