‘कंगारू’ साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म : सैमी

चेन्नई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आमतौर पर साहसिक फिल्में बनाकर विवादों में घिरने वाले निर्देशक सैमी अब संभल गए हैं। उनका कहना है कि उनकी आगामी तमिल फिल्म ‘कंगारू’ एक साफ-सुथरी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी।

सैमी ने आईएएनएस को बताया, “मुझे अपनी पिछली फिल्मों के लिए एक आम प्रतिक्रिया यह मिली कि वो महिलाओं के लिए अनुपयुक्त थी। मेरी मां ने मुझसे कहा कि मैं बिना विवाद वाली एक फिल्म क्यों नहीं बना सकता। इसलिए मैंने ‘कंगारू’ बनाने का निर्णय लिया, जो एक भाई व बहन के रिश्ते के बारे में है।”

उन्होंने कहा, “मेरी अब तक की सभी फिल्मों को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। लेकिन इस बार मुझे इस फिल्म के लिए ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है। यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। मैंने कहानी एवं जज्बातों पर ध्यान दिया है। यह सभी दर्शकों को पसंद आएगी।”

‘कंगारू’ में अर्जुन और वर्षा अवस्थी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493