नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नटेसन अंदवान के निधन पर शोक जताया। अंदवान चेन्नई के रहने वाले थे और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।
अंदवान (52) सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अंदवान के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा कि अंदवान एक पेशेवर कम्युनिकेटर थे, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंपर्क क्षेत्र के हर पहलू में उत्कृष्ट कार्य किया।
dharmpath.com dharmpath