आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स के सामने 182 रनों की चुनौती (लीड-1)

बेंगलुरू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 20वें मैच में बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 182 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।

सुरेश रैना (62) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे सुपर किंग्स की शुरुआत हालांकि उतनी अच्छी नहीं रही। युजवेंद्र चहल ने दूसरे ओवर में ही ब्रैंडन मैक्लम (4) का विकेट चटका रॉयल चैलेंजर्स के लिए बड़ा खतरा दूर कर दिया।

इसके बाद रैना ने हालांकि ड्वायन स्मिथ (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (13) के साथ तूफानी 54 रनों की साझेदारी कर टीम को न सिर्फ शुरुआती झटके से उबार लिया, बल्कि बड़े स्कोर की ओर ले गए।

रैनी की तूफानी पारी पर चहल ने ही लगाम लगाया। वह रिली रोसू के हाथों लपके गए। इससे पहले रैना ने 32 गेंदों में चार चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए।

इससे पहले 29 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने टी-20 करियर में अपने 5,000 रन पूरे किए।

रैना के जाने के बाद धौनी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और चहल के तीसरे शिकार बने। चहल ने धौनी को अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच आउट करवाया।

सुपर किंग्स ने आखिरी के आठ ओवरों में छह विकेट गंवाए। सुपर किंग्स की तूफानी बल्लेबाजी के बीच रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज बीच-बीच में कुछ बेहद किफायती ओवर निकालने में भी सफल रहे।

मिशेल स्टार्क ने आखिरी ओवर में मात्र चार रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। वह सबसे किफायती गेंदबाज रहे। चहल ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493