पटना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने हालांकि दोपहर बाद बादल छाने व राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक निदेशक आर. के. गिरी ने बताया कि गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
उन्होंने बताया, “गुरुवार को दोपहर के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।”
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 41.8 डिग्री और पूर्णिया का 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath