वाकर की बेटी ने तस्वीरें साझा कीं

लॉस एंजेलिस, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की बेटी मेडॉव ने दिल को छू लेने वाली कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे अपने पिता के साथ बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 16 वर्षीया मेडॉव ने संगीत महोत्सव कोचेला से लौटने के बाद पिता के साथ वाली तस्वीरें साझा कीं। महोत्सव में उन्होंने अपने पिता के साथी कलाकारों विन डीजल और एल्सा पाटकी के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं।

वाकर की मौत से पहले मेडॉव दो सालों तक उनके साथ रही थी। अब वह अपनी मां रेबेका स्टीरियो के साथ रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ पिछले सप्ताह अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ का प्रीमियर में भी शामिल हुई थीं।

वाकर की मौत नवंबर 2013 में एक कार दुर्घटना में हुई थी, जब उनकी फिल्म निर्माणाधीन थी। वाकर की मौत के बाद फिल्म में उनकी शेष भूमिका उनके भाई कोडी ने निभाई।

उन्होंने कहा, “वाकर को इस फिल्म पर गर्व होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493