किसान आत्महत्या मामला पर शीर्ष मंत्रियों से मिले मोदी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को इस घटना पर जानकारी दी।

इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, संसदीय मामलों के मंत्री एम.वैंकेया नायडू और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

गजेंद्र ने बुधवार को भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जंतर मंतर पर आप पार्टी की रैली में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। ऐसी संभावना है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस मुद्दे पर बयान दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493