लैंडलाइन फोन पर रात में कॉल मुफ्त, असीमित

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गुरुवार को कहा कि एक मई से उसके लैंडलाइन फोन से पूरे देश में किसी भी कंपनी के लैंडलाइन और मोबाइल फोन नंबर पर रात में मुफ्त और असीमित कॉल किया जा सकता है।

इस कदम के साथ बीएसएनएल लैंडलाइन के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “रात में मुफ्त असीमित कॉलिंग की सुविधा रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगी।”

बयान के मुताबिक यह योजना गांव और शहर की सभी प्रमुख लैंडलाइन योजनाओं, लैंडलाइन विशेष योजनाओं और सभी प्रमुख कॉम्बो (लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड) योजनाओं के लिए लागू रहेगी।

बयान में कहा गया, “बीएसएनएल लैंडलाइन फोन में आवाज स्पष्ट सुनाई देती है। अब लैंडलाइन ग्राहक आसानी से देश में कहीं भी किसी नेटवर्क पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक बिना शुल्क चुकाए असीमित कॉल कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493