जापान : प्रधानमंत्री की छत पर गिरे ड्रोन में फुकुशिमा का सीजियम?

टोक्यो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के आवास की छत पर गिरे ड्रोन में मिले रेडियो सक्रिय तत्व सीजियम को लेकर जापानी अधिकारी जांच में लगे हैं कि कहीं यह फुकुशिमा परमाणु बिजली संयंत्र का तो नहीं। समाचार एजेंसी एफे ने जांचकर्ताओं के हवाले से यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी क्योदो से टोक्यो पुलिस के सूत्रों ने कहा कि ड्रोन में सीजियम का जो आइसोटोप मिला है, वह प्रकृति में नहीं पाया जाता और यह परमाणु संलयन का उत्पाद है। अधिकारियों का मानना है कि यह साल 2011 में फुकुशिमा परमाणु आपदा के दौरान उत्सर्जन का परिणाम हो सकता है।

फुकुशिमा में 11 मार्च, 2011 को आए भूकंप व सुनामी के कारण परमाणु संयंत्र में हादसा हुआ था, जो साल 1986 में यूक्रेन के चेरनोबिल हादसे के बाद सबसे बड़ा परमाणु हादसा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास की छत पर बुधवार को 50 सेंटीमीटर पंख वाला एक अज्ञात ड्रोन कहीं से आकर गिरा था।

आबे फिलहाल एशिया-अफ्रीका सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गए हैं।

ड्रोन में एक कैमरा और तरल पदार्थो का एक डिब्बा था, जिसमें बेहद कम तीव्रता का रेडियो सक्रिय तत्व पाया गया।

ड्रोन का यह मॉडल जापान में कई जगहों पर बेचा जाता है।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस ड्रोन को 22 मार्च को देखा गया था, जिसके बाद बुधवार को यह आवास की छत पर आकर गिरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493