लाहौर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ऐसे देश में, जहां लैंगिक पक्षपात चरम पर है, डिजाइनर जोड़ी हुमा और आमिर अदनान ने इस लैंगिक पक्षपात की बेड़ी को तोड़कर सफलता हासिल की है। हाल ही में समाप्त हुए पीएफसीडी सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लू) 2015 में इन दोनों ने एक साथ मिलकर काम करने की अपनी यात्रा साझा की। इनके संग्रहों में कश्मीरी टच देखने को मिलता है।
लाहौर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ऐसे देश में, जहां लैंगिक पक्षपात चरम पर है, डिजाइनर जोड़ी हुमा और आमिर अदनान ने इस लैंगिक पक्षपात की बेड़ी को तोड़कर सफलता हासिल की है। हाल ही में समाप्त हुए पीएफसीडी सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लू) 2015 में इन दोनों ने एक साथ मिलकर काम करने की अपनी यात्रा साझा की। इनके संग्रहों में कश्मीरी टच देखने को मिलता है।
हुमा और आमिर अदनान पिछले 21 साल से पति-पत्नी हैं। यह जोड़ा यात्रा के लिए अपनी प्रेम कहानी बयां करता है। आमिर ने इस बारे में आईएएनएस को बताया, “हुमा और मैं यात्रा करने के शौकीन हैं। दो साल पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यात्रा की। हमने वहां समृद्ध कश्मीरी कपड़ों के संग्रह देखे, जिसे देखकर हम अभिभूत हो गए।”
आमिर का ननिहाल परिवार कश्मीरी है। इसलिए उनके संग्रहों में कश्मीर का प्रभाव साफ दिखाई पड़ता है।
उन्होंने कहा, “मैं इस तरह के परिवेश में रहता हूं। मैं सोचता हूं कि एक पाकिस्तानी और भारतीय होने के नाते हमारी संस्कृति बहुत समृद्ध है। हमारी श्वास में भी संस्कृति रची बसी हुई है और हमारे लिए परिधान संग्रह वह है, जिसे हम महसूस करते हैं।”
उन्होंने कहा कि जमेवर फैब्रिक, सिल्क और जैक्वार्ड के इस्तेमाल के साथ कश्मीरी प्रभाव को साफ देखा जा सकता है।
इन्होंने ‘सिम्फनी’ के नाम से अपना संग्रह पेश किया। आमिर ने कहा कि एक जोड़ा होने के नाते हम अपनी जिंदगी साझा करते हैं। हमारा यह संग्रह इस बात का प्रतीक है कि किस तरह दो लोग एक ही कॉन्सेप्ट के आसापास घूमते रहते हैं।
आमिर का कहना है, “हुमा और मेरी शादी को लगभग 21 साल हो गए। हम आपस में प्यार और प्रेरणा को साझा करते हैं। जब मैंने पहली बार सिम्फनी शब्द सुना। मेरे लिए इसका मतलब कई चीजों का एक साथ आना है। हुमा के प्रति यह मेरी सिम्फनी है। यह मेरे संग्रह की यही प्रेरणा है।”
हुमा कहती हैं, “हालांकि हम अलग-अलग कार्यालयों में काम करते हैं और मुश्किल से ही एक-दूसरे से काम कर पाते हैं।”
पीएसएफडब्लू 2015 में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए परिधानों को पेश करते हुए हुमा और आमिर ने मिले-जुले फैब्रिक और टैक्सचर का इस्तेमाल किया है। वेव प्रिंट, सिल्क, लिनेन, सूती और माइक्रोफाइबर परिधानों पर खूबसूरत कास्तकारी की गई है।
पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल द्वारा 18 से 21 अप्रैल तक पीएसएफडब्लू 2015 का आयोजन किया गया। इसमें लग्जरी प्रेट और वॉयल दोनों तरह के डिजाइन को एक ही मंच पर पेश किया गया।
dharmpath.com dharmpath