मानव संसाधन भारत का सबसे मजबूत पक्ष : मोदी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत का सबसे मजबूत पक्ष इसका मानव संसाधन है, जो व्यापक पैमाने पर देश को आगे ले जा सकता है।

मोदी ने यहां ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विस (जीईएस) में कहा, “मानव संसाधन भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।”

उन्होंने कहा, “पहले, प्रतिभा का पलायन होता था, लेकिन अब प्रतिभाएं देश में आ रही हैं।”

मोदी ने कहा, “काम की तलाश में कुछ लोगों के विदेश जाने से हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में युवा प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं।”

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में भारत और युवा होने वाला है। अपने विकास की यात्रा के बारे में सोचते समय हमें इस पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है।”

मोदी ने कहा कि सेवा क्षेत्र में विशाल संभावनाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493