उप्र : खेल-खेल में चली गोली, देवर-भाभी जख्मी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के रसूलापुर निवासी रामवती (40) के पति प्रकाश की मौत काफी दिन पहले हो गई थी। वह अपने विकलांग देवर नंदकिशोर (25) के साथ रहती है।

बुधवार की सुबह दोनों खेत पर गेहूं काटने गए थे, जहां से देर शाम वापस आए। वापस आकर वे दोनों पुआल से जूना बनाने लगे। पुआल की टाल से एक तमंचा निकल आया तो देवर को हैरानी हुई। वह भाभी से तमंचा चलाकर सिखाने की जिद करने लगा। इसी बीच खेल खेल में गोली चल गई।

परिजनों ने बताया कि तमंचे से चली गोली ने देवर के बाएं हाथ व भाभी के दाएं पांव को जख्मी कर दिया। गोली की आवाज पर हड़कंप मच गया। नंदकिशोर के चाचा गंगाराम दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी नागेंद्र कुमार उसे तमंचा छुपाकर रखने को दे गया था और कह रहा था कि वह बाद में ले जाएगा। इसी बीच यह घटना हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493