राष्ट्रीय खेल संघों को आयोजनों की मेजबानी पर नए निर्देश

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल संघों को अपने-अपने कार्यक्रमों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

35वें राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन में बेहद खराब प्रबंधन के चलते मंत्रलाय द्वारा राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) को निलंबित किए जाने के तुरंत बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के लिए भारत में स्पर्धाओं का आयोजन करने के लिए उनका पहले से कार्यक्रम बनाना अनिवार्य है, ताकि उन स्पर्धाओं का आयोजन अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके।”

राष्ट्रीय खेल संघों के लिए हर वर्ष सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्गो में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन करवाना अनिवार्य है।

मंत्रालय ने कहा कि एनएसएफ द्वारा आयोजित करवाए जाने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर मिली शिकायतों पर यह निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, “समय-समय पर खेल मंत्रालय को विभिन्न क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं कि एनएसएफ द्वारा आयोजित करवाए जाने वाले टूर्नामेंट/चैम्पियनशिप्स में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करवाई जातीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493