किशोरी पर कैंची से 50 बार हमला

वृंदावन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कृष्ण की रासनगरी वृंदावन में एक 15 वर्षीय किशोरी पर अज्ञात हमलावर ने गुरुवार तड़के कैंची से 50 बार हमला किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना बुधवार देर रात दो बजे की है। वृंदावन के पास अद्धा क्षेत्र स्थित धौरेरा गांव में लड़की अपने घर में सो रही थी, तभी उस पर यह हमला हुआ।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला एक लड़का लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। वह उसका स्कूल तक पीछा करता था और अक्सर उसे परेशान करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच माह पहले लड़के ने किशोरी से शादी का प्रस्ताव रखा था।

घायल किशोरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी और सीओ अनिल कुमार यादव ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यादव ने कहा कि दिलीप, उसके भाई किशन और साला दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493