पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और धूप निकली है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में उत्तरी और पूर्वी बिहार में हल्के और मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन के मुताबिक, “शनिवार को उत्तरी और पूर्वी बिहार में बारिश हो सकती है। इस बीच कहीं-कहीं आंधी भी आ सकती है।”
केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पूर्णिया और भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30 डिग्री तथा पूर्णिया का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath