नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 52 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath