देवी सुभद्रा की प्रतिमा बनाने को पवित्र पेड़ मिला

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देवी सुभद्रा की प्रतिमा बनाने के लिए ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पवित्र नीम के पेड़ (दारु) की पहचान की गई है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख सुरेश मोहपात्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मोहपात्रा ने कहा कि यह नीम ओडिशा के अधंगा गांव के नीलकंठेश्वर मंदिर के परिसर में है।

पेड़ की रक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। साथ ही भीड़ को इससे दूर रखने आदेश दिए हैं, क्योंकि हजारों लोगों के इस जगह पहुंचकर देवी का आशीर्वाद लेने की संभावना है।

बनजागा दल जून में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले नबकलेबर पर्व से पूर्व भगवान जगन्नाथ और उनके बंधुओं की मूर्तियां बनवाने के लिए पवित्र पेड़ की तलाश में था।

मोहपात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बनाने के लिए नीम के पेड़ का इस्तेमाल किए जाने की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493