सिडनी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी 50 साल बाद पहली बार आस्ट्रेलिया दौरा करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने जून में सिडनी एफसी के साथ मैच खेलने का प्रस्ताव स्वीकार किया है।
प्रीयिमर लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहे इस क्लब के दो जून को सिडनी एफसी के साथ मैच खेलने की सम्भावना है। इस मैच को देखने के लिए 80 हजार से अधिक दर्शक पहुंच सकते हैं।
इसके बाद रियल मेड्रिड, एएस रोमा और मैनचेस्टर सिटी जैसी महत्वपूर्ण टीमें आस्ट्रेलिया दौरा करेंगी और इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे, जिसकी क्षमता एक लाख है।
dharmpath.com dharmpath