बेटे ने बनाया अपनी प्रेमिका, मां की लड़ाई का वीडियो

न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल मीडिया का खुमार लोगों के सिर पर किस कदर हावी है, इसका एक अजीब और हास्यास्पद नजारा अमेरिका में देखने को मिला। एक किशोर की प्रेमिका और मां आपस में लड़ रही थीं, जबकि बेटा इस घटना की वीडियो बनाने में व्यस्त था।

न्यूयॉर्क के एक किशोर के घर के बाहर दो मिनट तक चली इस लड़ाई का इस किशोर ने जमकर लुत्फ उठाया। सेल्फी स्टिक के सहारे यह इस घटना की पूरी रिकॉर्डिग कर रहा था। दोनों के बीच यह लड़ाई इतना हिंसक रूप ले रही थी कि वे एक-दूसरे को पटक-पटक कर मार रही थीं और दांतों से काट रही थीं।

समाचार पत्र ‘डेली न्यूज’ के मुताबिक, इस हाथापाई के दौरान प्रेमिका ने लड़के से इस लड़ाई को बंद कराने को कहा, लेकिन लड़के ने अधिक गंभीरता नहीं दिखाते हुए कहा कि वह कोशिश कर रहा रहा है, लेकिन उस समय भी वह घटना की वीडियो बनाने में व्यस्त था।

दोनों महिलाओं के बीच यह हाथापाई उस समय शुरू हुई, जब किशोर की मां ने लड़की पर उसका कुत्ता चुराने का आरोप लगाया।

इस वीडियो के अंत में किशोर इस वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर हर जगह देखे जाने की बात कह रहा है। वीडियो को किशोर ने ‘लाइवलीक’ पर अपलोड किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493