वार्नर हैं शानदार कप्तान : लक्ष्मण

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबले से पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मेंटर वी.वी. एस लक्ष्मण ने शुक्रवार को कप्तान डेविड वार्नर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बखूबी कई जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर उठाया है और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

मैच से पूर्व आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लक्ष्मण ने कहा, “वार्नर शानदार लय में हैं। हमने पिछले अनुभव को देखते हुए उन्हें कप्तान बनाया है। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वह जिम्मेदारी उठाना बखूबी जानते हैं।”

लक्ष्मण के अनुसार वार्नर आस्ट्रेलिया की बिग बैश टी-20 टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

इशांत शर्मा को अगले मैच में मौका दिए जाने की संभावनाओं के सवाल पर लक्ष्मण ने कहा, “इशांत ने पहला मैच खेला था और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उन्होंने बहुत ज्यादा नो बॉल डाले। उन्होंने पिछले एक हफ्ते में जरूर कड़ी मेहनत की है लेकिन उनकी जगह टीम में शामिल किए गए प्रवीण कुमार भी अच्छा कर रहे हैं।”

सनक्षइजर्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493