गंगा सफाई पर उप्र को मदद का केंद्र का आश्वासन

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए उत्तर प्रदेश को पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह आश्वासन केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जल संसाधन और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव से मुलाकात के दौरान दिया।

राज्य सरकार द्वारा गंगा नदी पर रबर बांध के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री ने इसकी विस्तृत रपट मांगी और यादव को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय इसका सकारात्मक रूप से अध्ययन करेगा।

यादव ने उमा भारती से राष्ट्रीय सरयू नहर परियोजना के लिए भी केंद्रीय सहायता देने का अनुरोध किया, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही 522 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

भारती ने मंत्रालय के अधिकारियों को इस मामले पर विचार-विमर्श कर जल्द से जल्द आवश्यक मदद देने का निर्देश दिया।

यादव ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया, जिस पर भारती ने विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। भारती ने मथुरा, वृंदावन और कानपुर में उनके मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं में यादव से सहयोग देने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493