दिल्ली में आसमान साफ

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान साफ रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आसमान शनिवार को साफ रहेगा और दिन गर्म रहेगा।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 55 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493