नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।
मोदी ने धौलाकुआं से द्वारका तक की यात्रा की और सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर तस्वीर भी साझा की।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “यात्रा का आनंद लिया। दिल्ली मेट्रो को धन्यवाद। श्रीधरन जी को धन्यवाद।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “श्रीधरन जी मुझे दिल्ली मेट्रो का अनुभव बताया करते थे। आज मुझे द्वारका जाने के लिए मेट्रो में यात्रा का अवसर मिला।”
दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख ई.श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath