नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दहशत में आए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल है।
भूकंप के झटके दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, पटना और जयपुर में महसूस किए गए।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल है।
भूकंप के झटके महसूस करते ही दिल्ली, भोपाल और देश के अन्य शहरों की ऊंची इमारतों से लोग बाहर निकल आए।
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के निवासी विनोद टकसाल ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य घबराए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath