मप्र में भूकंप के तेज झटके

भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सरकारी दफ्तरों में काम काज रोक दिया गया, बड़ी दुकानें और मॉल खाली करा दिए गए और सड़कों पर जाम लग गया।

भोपाज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में चल रही बैठक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद बैठक बीच में ही रोक दी गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न् 11.41 बजे भोपाल, जबलपुर और राज्य विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई, जिसका केंद्र सतह से 20 किलोमीटर गहराई में नेपाल में पाया गया। भूकंप से राज्य में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बल्लभ भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अधिकारी एक परियोजना को लेकर प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी सबकुछ हिलने जैसा महसूस हुआ। भूकंप के झटकों का एहसास होने के बाद सब तुरंत बाहर आ गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी कर्मचारियों को भोजनावकाश से पहले भवन के अंदर न जाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि इंसान की जान सबसे कीमती है। लिहाजा सतर्कता बरतना जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493