भूकंप के बाद के हालात पर नजर : ममता

कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह भारत और नेपाल में आए भूकंप के बाद के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ममता ने ट्विटर पर लिखा, “हम बंगाल में विशेषकर दार्जीलिंग और सिलिगुड़ी के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हमने आपदा प्रबंधन की वरिष्ठ टीम और अन्य से बात की है।”

दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, जयपुर, गुवाहाटी, भोपाल और पटना सहित देश के विभिन्न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई है।

भूकंप का केंद्र नेपाल का लामजुंग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493