भूकंप के झटके से हिला उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

शुरुआती रपटों के अनुसार, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, बलिया, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर और एटा में झटके महसूस किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि लोगों को खुले में रहने की सलाह दी गई है। अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के झटकों से उत्तराखंड का पहाड़ी शहर हरिद्वार और ऋषिकेष भी हिल गए।

भूकंप का दूसरा झटका अपराह्न 12.19 बजे महसूस किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493