जर्मन लीग : मेंज ने श्हाल्के को 2-0 से हराया

बर्लिन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मेंज ने अपने डिफेंडर स्टेफान बेल के दो गोलों की मदद से जर्मन फुटबाल लीग के 30वें दौर के मुकाबले में श्हाल्के को 2-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में बेल ने तीन मिनट के अंतराल में दोनों गोल किए।

यह रॉयल ब्ल्यूज नाम से मशहूर श्हाल्के की इस सत्र में् 10वीं हार है जबकि मेंज ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति बेहतर की है।

शनिवार को कुछ अहम मुकाबले होने हैं। बोरूसिया डार्टमंड को फ्रैंकफर्ट की मेजबानी करनी है जबकि हानोवर का सामना हॉफेनहेम से होगा। इसी तरह स्टटगार्ट का सामना फ्रीबर्ग और हैम्बर्ग का सामना अग्स्बर्ग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493