गुड़गांव, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गुड़गांव में शनिवार पूर्वाह्न् 11.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गए। गुड़गांव में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने दोस्तों और परिवारवालों की स्थिति के बारे में फोन पर पूछताछ करते हुए देखा जा सकता था।
छात्र कुलदीप सिंह ने कहा, “शुरुआत में कई लोगों को भूकंप के झटकों का पता ही नहीं चला। मुझे भी झटके महसूस नहीं हुए, लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे भूकंप की जानकारी दी।”
कुछ इमारतों पर छोटी-छोटी दरारें देखी जा सकती हैं। हालांकि इसमें किसी के मरने की कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath