काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए तेज भूकंप की वजह से दर्शनीय स्थल पोखरा में 10 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता कमल सिंह बान ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें पोखरा इलाके में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।
नेपाल के ग्रामीण और दूरवर्ती इलाकों में संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके कारण लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जहां पहुंच पाना संभव है, वहां सेना भेजने की कोशिश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath