चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कारोबारी साल 2014-15 में सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा घट कर 2,015 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कारोबारी साल में कंपनी को 2,144 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 2014-15 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट की शुद्ध बिक्री 22,656 करोड़ रुपये रही है, जबकि 2013-14 में यह 20,078 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 90 प्रतिशत लाभांश की भी सिफारिश की है। कंपनी ने नौ रुपये प्रति शेयर की दर से 10 रुपये की फेसवैल्यू के साथ कुल 246.96 करोड़ रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।
dharmpath.com dharmpath