नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भीषण भूकंप से संबंधित सवालों का लोगों को जवाब देने के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने चौबीस घंटे का एक नियंत्रण कक्ष शुरू किया है।
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “मंत्रालय ने नेपाल में आए भूकंप से संबंधित सूचनाएं प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका नंबर : +91 112301 2113, +91 2301 4104, +91 11 2301 7905 है।”
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि काठमामांडू में भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर : +977 9851107021, 9851135141 है।
उन्होंने आगे कहा, “इंडोनेशिया से 10 घंटे की उड़ान के बाद अभी भारत पहुंची हूं। नेपाल व हमारे पूर्वी राज्यों में भीषण भूकंप की खबर सुनकर दुख हुआ।”
नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath