यहां के कुंवर सिंह उद्यान में हुई पार्टी की बैठक के बाद प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वशिष्ठ यादव ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने संजय राय को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
उन्होंने बताया कि दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू पासवान के निर्देश पर राधेश्याम एडवोकेट को दलित सेना का आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दो सप्ताह के अंदर दोनों कमेटियां तैयार कर ली जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि लोजपा ने गुजरात दंगों के बाद से भाजपा की प्रबल विरोधी पार्टी के रूप में अपनी छवि बनाई थी। यह पार्टी पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की घटक रही, मगर पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से ठीक पहले, केंद्र में सत्ता-परिवर्तन की संभावना को भांपते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई।
dharmpath.com dharmpath