बांग्लादेशी टीम को मिला पैसा, घर और कार

ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व कप तथा पाकिस्तान के साथ हुए श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्यों को इनाम के तौर पर पैसा, घर और कार दिया जाएगा।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को यह घोषणा की। विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली बांग्लादेश टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से हराया और फिर एकमात्र टी-20 मैच में भी उस पर जीत हासिल की।

हसीना ने अपने सरकारी निवास पर खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि बांग्लादेश टीम को आईसीसी से 30 लाख टका प्राप्त हुए हैं और 10 लाख टका उसे बोनस के तौर पर मिला है। इसके अलावा इस टीम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से 1.23 करोड़ टका प्राप्त होगा।

बांग्लादेशी टीम को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए 10 लाख टका और पाकिस्तान को हराने के बदले अतिरिक्त 10 लाख टका मिलेगा।

सरकार इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को रहने के लिए घर भी देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493