‘ब्लेड रनर 2’ के लेखक लिखेंगे ‘वुल्वरीन 3’ की पटकथा

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। लेखक माइकल ग्रीन के साथ आने वाली फिल्म ‘द वुल्वरीन 3’ की पटकथा लिखने के लिए करार किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता ह्यू जैकमैन आखिरी बार वुल्वरीन के किरदार में दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ग्रीन 2011 में आई सुपरहीरो वाली फिल्म ‘ग्रीन लैंटर्न’ के चार लेखकों में से एक हैं। अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। ग्रीन, रिडली स्कॉड की फिल्म ‘ब्लेड रनर’ के भी सहलेखक हैं और जैक पैगलेंस के साथ मिलकर ‘प्रोमेथियुस 2’ की पटकथा लिख चुके हैं।

फिल्म ‘द वुल्वरीन 3’ का निर्देशन जेम्स मैनगोल्ड करेंगे।

फिल्म तीन मार्च 2017 को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्माण अलगे साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493