मप्र में रविवार को भी भूकंप के झटके

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है, मगर लोगों में दशहत बरकरार है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र रविवार को भी नेपाल ही था, और यह 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 रही। इसका असर भोपाल, जबलपुर, सागर अािद स्थानों पर भी महसूस किया गया।

राजधानी भोपाल में कई बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों ने भूकंप के झटकेमहसूस किए। पांच नंबर बस स्टाप के रविशंकर शुक्ल बाजार में तो अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाओं ने घरों में भूकंप के झटके साफ तौर पर महसूस किए। कमरों की छत पर लगे पंखे और रसोईघर में रखे बर्तन हिलने लगे।

राज्य में शनिवार को भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे, लिहाजा रविवार को उन्हें झटके महसूस करने में ज्यादा भ्रम नहीं हुआ। राज्य में कहीं से भी जन-धन हानि की सूचना नहीं है। लेकिन लोग भयभीत हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493