नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में रविवार को आए भूकंप के ताजा झटकों के बाद भारत ने नेपाल के लिए राहत और बचाव की ताजा खेप भेजने का काम अपराह्न् चार बजे तक रोक दी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने ट्विटर पर कहा, “नेपाल में फिर से झटका आने पर शाम चार बजे तक काठमांडू जाने वाली टीमों को रोक दिया गया है।”
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल की छह और टीमों को नेपाल भेजा जा रहा है। यह पहले भेजी जा चुकी 10 टीमों के अतिरिक्त है।
नेपाल में शनिवार को 7.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें मरने वालों की संख्या अबतक 2,123 हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath