एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 18 पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से आठ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने पर्यटन विभाग के कार्यकारी निदेशक तुलसी प्रसाद गौतम के हवाले से बताया , “हिमस्खलन में आठ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है और लगभग 20 लापता हैं।”

हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में शनिवार को छह हेलीकॉप्टर भेजे गए, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से केवल दो हेलीकॉप्टर ही काम कर सके।

गौतम ने कहा कि कुछ घायल पर्वतारोहियों का लुकला के पास फेरिच गांव में इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य पर्वतारोही शिविर से नीचे उतर रहे हैं।

गौतम के मुताबिक, “विशेष चिकित्सा इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को काठमांडू लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर आज सुबह ही भेजा गया है।

नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में लगभग 2,000 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.9 मापी गई और इसका केंद्र नेपाल का लामजुंग रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493