प्रकृति की चेतावनी है भूकंप : अखिलेश (फोटो सहित)

उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षो से भारत सहित पूरे विश्व में प्रकृति के अस्वाभाविक रूप को देखा जा रहा है। इन सभी प्राकृतिक आपदाओं का मूल कारण पर्यावरण से छेड़छाड़ ही है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि को भी इसी कड़ी में देखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को ‘साइक्लो ग्रीन-2015’ के उद्घाटन अवसर पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं जनेश्वर मिश्र पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्कों में उनकी आलोचना करने वाले भी ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं।

अखिलेश ने इस मौके पर आयोजित ब्राजील के प्रसिद्ध जुम्बा डांस की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर देश एवं प्रदेश में संचालित अच्छी योजनाओं को अपनाकर उन्हें राज्य की जनता की बेहतरी के लिए लागू करने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि ब्राजील में संचालित पेंशन योजना के आधार पर ही समाजवादी पेंशन योजना की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश में इसे लागू किया गया। ब्राजील की तर्ज पर ही इस पेंशन योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रेषित की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे।

साइकिल सवारी को पर्यावरण के लिए सबसे महफूज एवं बेहतर साधन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार साइकिल के महत्व को समझते हुए लखनऊ एवं आगरा नगर में साइकिल टैज्क बनाने का कार्य कर रही है, जिससे इन शहरों में आने वाले पर्यटक आसानी से साइकिल की सवारी करते हुए ऐतिहासिक इमारतों एवं स्थलों का लुत्फ उठा सकें और उन्हें बिना किसी परेशानी के इन्हें नजदीक से देख एवं समझ सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में पर्यावरण की हिफाजत करते हुए प्रदेश के विकास को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगी।

साइकिल रैली मरीन ड्राइव, समता मूलक चौक से अवध गर्ल्स चैराहा तक महिला, बच्चों तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493