प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। बाकी बचे लखनऊ सहित कुछ जिलों में भी जल्द काउंसलिंग शुरू होगी।
प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच के समायोजन के लिए 30 अप्रैल तक की तिथि तय कर रखी है। इसे जल्द पूरा होने के बाद फिर जिलों में विज्ञान व गणित के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
शासन के सूत्रों का कहना है कि विज्ञान व गणित के 29 हजार से ज्यादा शिक्षकों की चयन प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। नियुक्तिपत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक हटने से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने का रास्ता साफ हो गया है।
सूत्रों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर नियुक्तिपत्र तैयार कराकर भेजे जा रहे हैं। जनपद मुख्यालय के करीब के ब्लॉकों के शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से ही नियुक्तिपत्र जारी किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath