नीदरलैंड्स को ‘किंग्स डे’ पर राष्ट्रपति ने बधाई दी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नीदरलैंड्स के किंग्स डे की पूर्व संध्या पर नीदरलैंड्स के राजा, सरकार और वहां के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नीदरलैंड्स के राजा विलेम-एलेक्जेंडर को भेजे गए संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स की दोस्ती और सहयोग का इतिहास काफी पुराना है जो 400 साल से भी अधिक वर्षो में विकसित हुआ है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में आज आर्थिक और वाणिज्यिक साझेदारी है।

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षो में हमारे (भारत और नीदरलैंड्स) बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे।”

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, “महामहिम, अपने अच्छे स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत कल्याण और नीदरलैंड्स के मैत्रीपूर्ण लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए कृपया मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

नीदरलैंड्स में 27 अप्रैल को किंग्स डे मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493