आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स, रॉयल्स का मैच बारिश ने धोया (लीड-1)

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इडेन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 25वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।

तेज बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

इस एक अंक के साथ रॉयल्स एक बार फिर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके कुल 11 अंक हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था और बेहतर रन रेट के आधार पर 10 अंकों के साथ रॉयल्स को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंचा था।

दूसरी ओर, नाइट राइडर्स के अब सात अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है।

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493