कृष्णानगर के कृष्णापल्ली इलाके में सर्राफ दुकानदार रामलाल सोनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। रामलाल की बेटी 22 वर्षीय सोनी जुबली कालेज एक एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि रविवार की सुबह उनकी बेटी 22 वर्षीय सोनी ने बाथरूम में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से सोनी बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल दौड़े, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस को छानबीन के दौरान घर से सोनी के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट मिला। उसमें सोनी ने अपनी मर्जी से आत्मदाह करने की बात लिखी थी, कारण नहीं लिखा था। छानबीन के बाद पुलिस ने सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath