जम्मू : स्कूल बस लेकर फरार हुए अज्ञात लोग

जम्मू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक शनिवार रात कुछ अज्ञात लोग एक निजी स्कूल की बस लेकर फरार हो गए।

जम्मू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक शनिवार रात कुछ अज्ञात लोग एक निजी स्कूल की बस लेकर फरार हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने दी।

तीन अज्ञात लोग जम्मू जिले के आर.एस.पुरा इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में घुसे और एक मिनी बस लेकर फरार हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “उन्होंने स्कूल गार्ड की पिटाई और उसे बांध दिया तथा स्कूल की मिनी बस लेकर फरार हो गए।”

उन्होंने कहा, “हमने मिनी बस का पता लगा लिया है, जो कि क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। घटना में शामिल तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।”

राज्य के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थानीय लोगों के बीच की आपसी रंजिश का है और इसका आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493