पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान साफ है और खिली हुई धूप निकली है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले दो दिनों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. के. सेन ने बताया, “राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। राज्य में अगले दो दिनों तक, विशेषकर पूर्वोत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।”
बिहार के अन्य शहरों में सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 23़ 6 डिग्री, भागलपुर का 23़ 4 डिग्री तथा पूर्णिया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 32़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 33़ 6 डिग्री और पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath