नेपाल : भूकंप में तेलुगू अभिनेता की मौत

हैदराबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में युवा तेलुगू फिल्म अभिनेता के. विजय का निधन हो गया।

विजय (25) तेलुगू फिल्म ‘एतकारम डॉट कॉम’ की शूटिंग के लिए नेपाल में थे।

संगीत निर्देशक किशन ने हैदराबाद में बताया कि उन्हें सोमवार को खबर मिली कि विजय की शूटिंग से लौटते समय मौत हो गई। जिस कार में वह सफर कर रहे थे, वह पलट गई थी।

चरित्र अभिनेता विजय, नृत्यनिर्देशक भी थे। उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ के तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विजय आंध्र प्रदेश के गंटर जिले के बापात्ला के निवासी थे। फिल्म उद्योग ने सरकार से विजय का शव घर पहुंचाने की मांग की है।

किशन ने बताया कि फिल्म की 20 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल को हैदराबाद से रवाना हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493