ब्यूनस आयर्स, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी सिट्रोइन पर सवार उत्तरी आयरलैंड के चालक क्रिस मेके ने वर्ल्ड रैली चैम्पियनशिप के चौथे चरण के तरह रैली अर्जेटीना जीत ली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेके ने तीन घंटे 41 मिनट 44 सेकेंड समय के साथ यह रेस जीती। वह हालांकि अपनी ही टीम के नार्वे के मैड्स ओट्सबर्ग से सिर्फ 18 सेकेंड अधिक समय ले सके।
रविवार को आयोजित इस रेस में वेल्स के चालक इल्फिन इवांस ने अपनी फोर्ड फिएस्ता के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
फिनलैंड के चालक दुर्भाग्यशाली रहे। वह जब तीसरे स्थान पर चल रहे थे, तब उनकी वीडब्ल्यू पोलो में खराबी के कारण उन्हें रेस छोड़नी पड़ी थी।
dharmpath.com dharmpath