पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल से लेकर उत्तर भारत तक को हिला चुके भूकंप में बिहार में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 52 हो गई है। इस आपदा में 173 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप की आशंका के कारण दो दिनों तक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने बताया कि भूकंप के कारण हुई क्षति का आकलन करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें बचाव और सर्वेक्षण कार्य में जुटी हुई हैं।
पिछले दो दिनों से आ रहे भूकंप के झटकों के कारण लोग अब भी दहशत में हैं। दहशत के कारण लोगों ने खाली स्थानों पर रात गुजारी।
आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भूकंप के कारण राज्य में जानमाल की व्यापक क्षति हुई है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 53 मकान गिर गए हैं, जबकि 52 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के कारण 173 लोग घायल हैं। सर्वाधिक पूर्वी चंपारण जिले में 11 लोगों की मौत हुई है।
भूकंप के मद्देनजर बिहार में सोमवार और मंगलवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखा गया है।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर मुआवजा देने तथा घायलों को मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath