भूकंप से जुड़े कुछ अहम सवाल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप ने हिमालय क्षेत्र में बसे इस देश के अलावा इसके पड़ोसी देशों को भी हिला दिया, और अब लोग उस विचित्र घटना के बारे में जानना चाहते हैं, जो धरती के नीचे की पट्टियों की टकराहट के परिणामस्वरूप सामने आती है।

भूकंप के कुछ तथ्य इस प्रकार हैं :-

– भूकंप क्या और यह किस वजह से आता है?

भूकंप भूगर्भीय फॉल्टलाइन के अचानक खिसकने से आता है। टेक्टोनिट प्लेट हमेशा धीरे-धीरे सरकती है, लेकिन वे घर्षण के कारण किनारे पर अटक जाते हैं। जब यह दबाव के कारण किनारे से हटते हैं, तब भूकंप आता है और यह तरगों में ऊर्जा का संचार करता है और जो धरती के तह से गुजरता है और हम झटका महसूस करते हैं।

-फोरशॉक और आफ्टरशॉक में क्या फर्क है?

प्रथम झटके और बाद के झटके एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रथम झटके भूकंप होते हैं और जो एक ही स्थान पर कई बड़े भूकंप लाते हैं।

जबकि बाद के झटके छोटे भूकंप होते हैं, जो बड़े भूकंप के बाद उसी स्थान पर आते हैं।

– क्या चांद या फिर ग्रहों की स्थिति भूकंप की वजह बनती है?

चांद, सूरज और अन्य ग्रहों का प्रभाव धरती पर छोटे रूप में होता है। अतीत के कई अध्ययनों ने भूकंप आने की दर और अर्ध-दैनिक ज्वार के बीच कोई विशेष संबंध नहीं बताया है।

कुछ हालिया अध्ययनों से हालांकि, यह बात सामने आई है कि कुछ तरह के भूकंपों और पृथ्वी के ज्वारों के बीच संबंध होता है।

– क्या अधिकांश भूकंप सुबह या शाम में आते हैं?

भूकंप सुबह और शाम समान रूप से आ सकते हैं।

– भूकंप कितनी गहराई में आता है और इस गहराई की क्या विशेषता होती है?

भूकंप पृथ्वी के ऊपरी तह में आता है, जिसका केंद्र धरती से 800 किलोमीटर नीचे तक होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493